फरीदाबाद, फरवरी 12 -- नूंह। मेवात विकास प्राधिकरण के सहयोग से जीएसएसएस शाहचोखा के विद्यार्थियों ने दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह यात्रा उपायुक्त अखिल पिलानी के आदेश पर आयोजित हुई। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ व्यवहारिक ज्ञान देने का उद्देश्य रहा। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्राणी विहार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों को करीब से देखा। उन्हें जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ी जरूरी बातें भी समझाईं। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया। यहां विज्ञान से जुड़े मॉडल, प्रयोग और प्रदर्शनी देखकर बच्चों की रुचि बढ़ी। उन्होंने विज्ञान के सिद्धांतों को सरल तरीके से समझा और कई सवाल भी पूछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.