विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता को संस्कार बनाने का संदेश
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- झूंसी के सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राम सिंह यादव और सांस्कृतिक प्रमुख जयद्रथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वाद-विवाद, सामूहिक चर्चा और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को संस्कार बनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी तथा शास्त्री जी की ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों से घर और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जयंती पर भाषण व रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.