बागपत, सितम्बर 22 -- बागपत। शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन आदेश कौशिक, निदेशक डॉ. अनुराग कौशिक एवं प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने वर्तमान विश्व में चल रहे युद्धों, संघर्षों और तनावपूर्ण परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए शांति और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने बताया कि युद्ध की स्थिति किसी भी देश के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित उन्होंने कहा कि युद्ध का प्रभाव के...