विद्यार्थियों ने दिखाए कौशल तो मिली सराहना
बरेली, अप्रैल 12 -- जनता इंग्लिश इंटर कॉलेज में शनिवार को एक्सप्लोरेशन ऑफ स्टूडेंट्स स्किल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिशुपाल मौर्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां प्रतिभा निखारती हैं। इस मौके पर एआरटीओ डॉ. पीके सरोज, जेसीओ रंजीव कुमार वर्मा ने बच्चों को प्रेरित किया। विज्ञान प्रोजेक्ट में शिप्रा कुमारी व अनन्या मिश्रा प्रथम, इशिका द्वितीय और साहिल तृतीय रहे। पेंटिंग में पारुल सिंह व कामना ने पहला स्थान, दक्ष ने दूसरा और निया शेखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्राफ्ट में सुकुमार प्रथम, इशिका द्वितीय और जाहिद अंसारी तृतीय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.