रांची, फरवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी मालीटोली चौक स्थित जिक्रा अरेबिक स्कूल में गुरुवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने एआई रोबोट, इलेक्ट्रोलिसिस ऑफ वाटर, माइक्रोस्कोप, ज्वालामुखी, मानव नेत्र, जल शुद्धिकरण प्रणाली और सौर मंडल जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने इनकी कार्य प्रणाली और वैज्ञानिक महत्व को भी समझाया। मुख्य अतिथि स्काउड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम, हाफिज अबुल कलाम, अर्शी सबा, तनवीर आलम और कमर सिद्दीकी समेत गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...