विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
पाकुड़, मई 22 -- पाकुड़। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर पाकुड़ में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शरबत एवं सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा चार से दस तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक सलाद तथा आकर्षक शरबत तैयार कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों ने फलों एवं सब्जियों से सुंदर सजावट कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्यों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच का विकास करती हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप का समापन कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.