लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- गोला गोकर्णनाथ। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्टार शाइन फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को राजकीय हाई स्कूल अहमद नगर में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता को कागज पर उकेरा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में स्टार शाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष जीशान अली, कोषाध्यक्ष सलमान सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वली अंसारी, पवनदीप, सोनम, मीडिया प्रभारी गोपीन और ईशान अनस खान मौजूद थे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. वीरेश चंद्र बाजपेयी, शिक्षक वसीम अहमद सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...