गोपालगंज, फरवरी 28 -- उचकागांव, एक संवाददाता। बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुधाकर शुक्ला, उप प्राचार्य सुदेश्वर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, आईटी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कई मॉडल एआई तकनीक पर आधारित थे। जो वर्तमान तकनीकी परिवेश को दर्शा रहे थे। छात्रों ने अपने मॉडलों के माध्यम से नवीन सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया। निर्णायक मंडली में रसायन विज्ञान की भारती गुप्ता, गणित के रोशन कुमार एवं आईटी की शिक्षिका प्रिया कुमारी ने विभिन्न मानकों के आधार पर मॉडलों का मूल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.