मथुरा, अक्टूबर 5 -- मथुरा, पवित्र तीर्थस्थल वृंदावन की स्वच्छता, सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से केडी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक केशी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। चंद्रोदय मंदिर के एचएच विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान में केडी मेडिकल कॉलेज एवं केडी डेंटल कॉलेज के लगभग 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने मंदिर के स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर केशी घाट तथा यमुना तट के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- एनसीसी...