प्रयागराज, मई 20 -- सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में दो दिनी इंटर-स्कूल मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का समापन बुधवार को हुआ। सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वैश्विक मुद्दों, शांति स्थापना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य लिसी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, संवाद और कूटनीति का मंच प्रदान किया। विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों ने प्रस्ताव रखे, मॉक डिबेट में भाग लिया तथा तार्किक ढंग से विचारों का समर्थन किया। सम्मेलन में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, परिपक्वता और वैश्विक दृष्टिकोण की सराहना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...