विद्यार्थियों ने की पार्क की सफाई
रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। कोकर डीआईजी मैदान में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के पास स्थित पार्क की साफ-सफाई रविवार को स्टूडेंट फॉर सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने की। संगठन ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थी मोबाइल पर रील बनाने में समय बर्बाद करने की बजाय सेवा कार्यों में अपना योगदान देंगे। अभियान का नाम- स्क्रीन टाइम से सेवा टाइम रखा गया है। संगठन के प्रदेश संयोजक रवि अग्रवाल, अभिनव अंकित, सुरेंद्र कुमार, अंकित महतो, संदीप सिंह, दीपक मुंडा, आनंद वर्मा समेत विद्यार्थियों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.