गया, फरवरी 18 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के ध्येय 'कैंपस फॉर कम्युनिटी' के अंतर्गत रामेश्वर मिडिल स्कूल, टिकारी के विद्यार्थियों ने कैंपस भ्रमण किया। युवा विद्यार्थियों में जिज्ञासा जगाने और जैव प्रौद्योगिकी के प्रति गहरी समझ विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. प्रतिष्ठा सोनकर, प्रो. रिजवानुल हक एवं उनकी शोध टीम ने विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया। डीन प्रो. रिजवानुल हक ने उच्च शिक्षा और शोध के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के लिए औषधि निर्माण में आत्मनिर्भर बनने के लिए अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में हम अनेक दवाओं का आयात करते हैं, किंतु आर एंड डी पर ध्यान केंद्रित कर हम उन्हें देश में ही विकसित कर...