आगरा, अप्रैल 18 -- हिन्दुस्तान इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर स्टडीज के मार्केटिंग क्लब ने इंटेलेक्टिया मार्केटिंग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विपणन विषय के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निदेशक डॉ. अभिलााषा सिंह राघव ने कहा कि ऐसी शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, त्वरित निर्णय और आत्मविश्वास को नई दिशा देती हैं। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। सफल संचालन में डॉ. रिजु अग्रवाल सिंह और डॉ. गुंजन भटनागर ने बतौर इवेंट कोऑर्डिनेटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में युवा व...