अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा। जिला विज्ञान क्लब के 100 मेधावी विद्यार्थियों ने मंगलवार को जिले की आनंदा डेयरी तथा यूएस फूड्स गजरौला का भ्रमण कर वैज्ञानिक अध्ययन किया। मुख्य अतिथि अमरोहा चेयरपर्सन शशि जैन ने बसों को हरी झंडी दिखाकर राजकीय मिनी स्टेडियम से रवाना किया। उन्होंने औद्योगिक केंद्रों के भ्रमण की महत्ता को भी समझाया। विद्यार्थियों ने आनंदा डेयरी में दूध, पनीर, मक्खन, घी, मिल्क पाउडर बनाने संग मशीनों की जानकारी ली। आनंदा डेरी के महाप्रबंधक पंकज राव ने छात्रों को जरूरी जानकारी दी। यूएस फूड्स में विद्यार्थियों ने बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया को बारीकी से देखा और समझा। एचआर मोहम्मद कासिम, दीपक दुबे ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के उद्योगों की जानकारी दी। समापन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला विज्ञान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.