जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर।साईं परिवार जमशेदपुर के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा (टेल्को) में अखिल भारतीय गीता श्लोक प्रतियोगिता का भव्य, गरिमामय एवं अनुशासित आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत संदेशों के प्रति रुचि जागृत करना तथा भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन का प्रचार-प्रसार करना रहा।इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण, भावपूर्ण प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के साथ पाठ किया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार का वातावरण आध्यात्मिकता एवं संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.