आरा, दिसम्बर 17 -- आरा, निज प्रतिनिधि। संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र (सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था) की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 10 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने बताया कि वर्ग आठ बी के आयुष कुमार ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कला रत्न अवार्ड, वर्ग छह ई के शिवम तिवारी ने निबंध प्रतियोगिता में विद्या भूषण अवार्ड और वर्ग सात जी के रोकैया ने हस्तलेखन प्रतियोगिता में कला श्री अवार्ड हासिल किया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने भी शिक्षक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त कर विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.