बरेली, मई 2 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भव्य शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देशन व चीफ वार्डन व अनुप्रयुक्त दर्शन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके सिंह की अध्यक्षा में हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को देशकी समृद्ध विरासत से परिचित कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले नानकमत्ता गुरुद्वारा के दर्शन किए। इसके बाद नानक सागर डैम व पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर प्राकृतिक संरक्षण व जैव विविधता की जानकारी प्राप्त की। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के दृष्टिकोण में व्यापकता आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.