अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित एचसीएल टेक्नालॉजी का शैक्षिक भ्रमण किया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में आईईटी के 60 विद्यार्थी औद्योगिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुए। इस मौके पर विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का सर्टीफिकेट प्रदान किया गया। अवध विवि से विद्यार्थियों के भ्रमण दल को संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एचसीएल परिसर में छात्रों को विभिन्न तकनीकी प्रक्रिया, सॉफ्टवेयर विकास, क्लाउड कंप्यूटिं...