हाथरस, मार्च 7 -- हाथरस पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गंगचोली के कक्षा 6 से 8 तक के 42 विद्यार्थियों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट आगरा के ऐतिहासिक स्थलों ताजमहल एवं आगरा का लाल किला के लिए आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण के दौरान बच्चों ने इन ऐतिहासिक धरोहरों की स्थापत्य कला एवं इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। आगरा में विद्यार्थियों के लिए लंच की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार के साथ शिक्षक इशांक वार्ष्णेय व सुशील कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा एआरपी प्रीतो सिंह भी उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.