मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। राजीव गांधी साउथ कैंपस बरकछा बीएचयू में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए आर्टीफिशियल (एआई) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को वनेक्सोरा लक्जरी एस्टेट के सहयोग से पारंपरिक होटल को आधुनिक नेक्स्ट-जनरेशन एआई होटल में बदलने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का कार्यान्वयन विषय पर एक रोचक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. बीएमएन कुमार और कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. आरएस मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यशाला में छात्रों और शिक्षक शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में वनेक्सरा लक्जरी स्टेट के संस्थापक एवं सीईओ, बीएचयू आईआईटी के पूर्व छात्र, विनीत मिश्रा ने सरल और व्यावहारिक रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पारंपरिक होटल उद्योग को आधुनिक, स्मार्ट और अधिक प्रभावी रुप में परिवर्तित करने के बारे में जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.