विद्यार्थियों ने ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरुकता फैलाने का लिया संकल्प
पीलीभीत, सितम्बर 22 -- पीलीभीत। ईको क्लब के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल में ई-कचरा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इको क्लब के नोडल शिक्षक कुलदीप कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इको क्लब की सदस्य छात्रा खुशबू ने ई-कचरे के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण तथा उपयोग में न आने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उचित संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों ने ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में जमा होगा खराब मोबाइल और चार्जर
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.