दरभंगा, फरवरी 11 -- केवटी। पचाढ़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के आठ से 11वीं कक्षा तक के 30 विभिन्न विद्यालयों से चयनित 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित कविता लेखन, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन ने बताया कि विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी है। प्रतियोगिताओं के आधार पर 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। साक्षात्कार के बाद सभी चयनित प्रतिभागियों के अंक 'प्रेरणा उत्सव' पीएमश्री स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। शिक्षा...