रिषिकेष, अप्रैल 6 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में पुस्तक उपहार कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी पुस्तकों का आदान-प्रदान किया। सोमवार को विद्यालय की प्राचार्या रीता इंद्रजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तक उपहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना, ज्ञान का आदान-प्रदान करना तथा अधिक से अधिक पुस्तकों के पुनः उपयोग से पर्यावरण संरक्षण करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय शिक्षिका गीतांजलि, आशा नैथानी, माधवी तिवारी व अनुराधा ने बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तकों का आदान-प्रदान किया और इस पहल को सफल ...