नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के प्रति जागरूक किया। स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया। छात्र और छात्राओं की सुविधा और सहजता को ध्यान में रखते हुए पृथक सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली की सीख दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...