महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डॉ. भीमराव आम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज जनगणना 2027 के प्रथम चरण के क्रम में छात्र-छात्राओं को स्वगणना का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गौड़ ने बताया कि सात गई से स्वगणना का कार्य चल रहा है जो 21 मई तक चलेगा। इसके बीच में स्वयं Self Enumeration Portal (https://se.census.gov.in) पर अपना जनगणना कर सकते हैं। स्व-गणना पोर्टल पर सभी प्रश्नों के उत्तर के चयन के बाद एक आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा l इसे क्षेत्र के प्रगणक को उपलब्ध कराकर अपनी जनगणना पूर्ण करनी है l साथ ही स्व-गणना करते समय की फोटो अपने सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...