विद्यार्थियों को सीपीआर के बारे में जानकारी दी
आगरा, जुलाई 18 -- शिवालिक पब्लिक स्कूल में सीपीआर जागरुकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर सही कदम उठाने की जानकारी देना और उन्हें प्राथमिक जीवनरक्षक तकनीकों से परिचित कराना था। आईएम के चेयरमैन डॉ.एसके कालरा, रजनीश मिश्रा, धर्मेश कुमार ओझा आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को सीपीआर की मूल विधियों, आपात स्थिति की पहचान और त्वरित सहायता प्रदान करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक एसएस यादव ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए जीवरक्षक कौशल का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य वंदना शुक्ला ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.