पटना, अगस्त 24 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इंटरैक्टिव ऐप 'बिहार विद्या साथी' का शुभारंभ किया। इस ऐप से 24 घंटे और सातों दिन (24x7) पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। सीएम ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थी जब, जहां से चाहें अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू हो रही इस पहल से लगभग तीन लाख विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। आगे ऐसे विद्यालयों की संख्या और बढ़ायी जाएगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार...