विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा प्रजापति महासंघ
रांची, अप्रैल 8 -- रांची। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ झारखंड प्रदेश की बैठक प्रजापति भवन तुपुदाना में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने की। निर्णय हुआ कि इस वर्ष 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कुम्हार समाज को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी की उपलब्धता सुगम और सस्ता हो। इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने, मिट्टी का बर्तन बेचने के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग करने सहित अन्य का निर्णय हुआ। मौके पर प्रताप प्रजापति, शत्रुधन प्रसाद, सिकंदर प्रजापति, भोला प्रजापति, राजेश, विनोद, दिनेश राम प्रजापति, ललन प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.