वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। वाराणसी राउंड टेबल 196 और वाराणसी लेडीज़ सर्कल 129 के सहयोग से मिर्जामुराद स्थित राउंड टेबल अभिनव विद्यालय में नवनिर्मित कक्षाएं रविवार को विद्यार्थियों को समर्पित की गईं। मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु प्रभाकर और विशिष्ट अतिथि एरिया-8 के एशिया चेयरमैन निखिल अग्रवाल और लेडीज सर्कल इंडिया की सचवि प्रगति गुप्ता सक्सेना ने लोकार्पण किया। 2015 में प्रारंभ हुआ यह प्रकल्प अब 32 कक्षाओं तक विस्तारित हो चुका है। इसमें 228 बालक एवं 207 बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान आशुतोष कुमार अग्रवाल, स्मृति, देवशंकर पांडेय, अभिनव पांडेय, स्वैताभ पांडेय, अंकित अंग्रवाल, अपर्णा, रवि नारायण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.