सोनभद्र, अप्रैल 26 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल कृष्णशिला ने घड़सडी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कहरौल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवा वितरित की। महाप्रबंधक सुमन सौरभ के निर्देश पर आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता किट का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. निखिल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए त्वचा संबंधी रोगों एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देकर नियमित साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत एवं स्वच्छता किट के उपयोग के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के छह मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.