पिथौरागढ़, अप्रैल 8 -- गोबिंद चावला, बेरीनाग। महाविद्यालय में वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से कौशल विकास अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार को प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. महेश विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संवाद कौशल, टीमवर्क, समस्या समाधान क्षमता व डिजिटल कौशल के बारे में जानकारी दी गई। यहां डॉ. जेएन पंत, डॉ. प्रमेश टम्टा, डॉ. रश्मि सेलवाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...