विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों के लिए कार्ड निर्माण गतिविधि का आयोजन
नोएडा, अगस्त 31 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए कार्ड निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्नेह की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर एवं आकर्षक शिक्षक दिवस कार्ड बनाए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.