विकासनगर, मई 2 -- वीर शहीद केसरीचंद की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर पछुवादून विकास मंच की ओर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए स्वतंत्रता संग्राम विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संयोजक ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से दी जाने वाली किसी एक छात्रवृत्ति योजना का नाम वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर रखा जाना चाहिए। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शहीद केसरी चंद के जीवन परिचय को विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...