विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
पिथौरागढ़, सितम्बर 15 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज शैलकुमारी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की 2018 की मुआवजा योजना, उत्तराखण्ड यौन उत्पीड़न / अन्य अपराधों की महिला पीड़ितों के लिए उत्तरजीवियों मुआवजा योजना के बारे में जानकारी दी। सचिव ने इस योजना का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को सम्मानपूर्वक जीवन और त्वरित न्याय दिलाना है। बाद में प्राधिकरण की कार्य संरचना, निःशुल्क कांउसलिंग, न्यायालय में पैरवी के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पुलिस कर्मियों को जागरूक किया यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पुलिस कर्मियों को जागरूक किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.