विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- संग्रामगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ के पूरे छत्तू स्थित शीतला बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ दिवस सप्ताह के तहत बाल सभा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ यादव ने विद्यालय के विद्यार्थियों को पेन, कॉपी,साबुन, मंजन समेत अनेक शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय, दिव्यांग परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को राशन कार्ड बनवाने को ऑनलाइन आवेदन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम समुझ यादव, राम चन्द्र, राम सिंह, विकास कुमार, नन्हेंलाल, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.