हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की सामग्री प्रदान की गई। खाती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यहां विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा, प्रबंधक सुंदर सिंह खनका, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, प्रधानाचार्य हरीश दानू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...