पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- पिथौरागढ़। नगर के राआप्रावि टकाना में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को पूर्व छात्र कर्नल पृथ्वीराज रावत के विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कर्नल रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को लेखन साम्रगी वितरित की। रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा इसी विद्यालय से पूरी हुई है। बताया शिक्षकों ने उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया था। इस दौरान रावत ने भोजन माताओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। यहां शिक्षक त्रिलोचन जोशी, सतीश कापड़ी, अमित नेगी, कविता धामी, दीप्ती नेगी व भोजन माताएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.