वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रेलवन ऐप के प्रति जागरूक किया जाएगा। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) की ओर से अगले हफ्ते से जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। वाणिज्य विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय रेलवे ने ऑल इन वन ऐप रेलवन विकसित किया है। इसमें रेलवे की सभी सार्वजनिक सेवाएं एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। ट्रेनों की स्थिति, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, जनरल टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन, पीएनआर स्टेट्स, खाने के ऑर्डर (ई-कैटरिंग), शिकायतों और रिफंड समेत अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट पर तीन प्रतिशत छूट भी मिलती है। इस सुविधा के व्यापक प्रसार के लिए विद्यार्थियों को इसके फायदे बताए जाएंगे। उनके मोबाइल में यह ऐप डाउनलोड कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...