विद्यार्थियों को राष्ट्र निष्ठ बनने का संदेश दिया
विकासनगर, मई 26 -- जौनसार-बाबर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज बेसोगिलानी में मंगलवार राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रप्रेम, आदर्श नागरिकता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। मुख्य वक्ता नरेंद्र तोमर ने छात्र-छात्राओं को भारत के महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का महत्व बताते हुए जापान की तरह अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। साथ ही यह शपथ भी दिलाई गई कि वे सदैव देश प्रथम सदा प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए देशप्रेमी बनेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.