बिजनौर, जनवरी 8 -- चांदपुर। गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने विद्यार्थियों और आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक का मंचन सनी कुमार के कुशल निर्देशन में किया गया। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति और संवादों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। नाटक के दौरान दर्शाया गया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही जैसे-बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना या वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना-किसी भी परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना ने अपने उद्बोधन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.