हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के छात्रो के मध्य ब्लाक स्तर पर जिंगल, कविता एवं भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कृत किया जायेगा। समस्त विद्यार्थियो को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई। यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बुकलेट, पम्पलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.