मैनपुरी, मार्च 27 -- करहल। संत विवेकानंद ग्रुप के सिनेमा रोड स्थित सेंट वीपीएस स्कूल में गुरुवार को 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी व शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बना दिया। गुरुवार को सेंट वीपीएस स्कूल में वितरित किए गए वार्षिक परीक्षा परिणाम में नर्सरी कक्षा में अभिनव प्रताप 96.95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह एलकेजी में रियांश कुमार ने 97.90, यूकेजी में छाया ने 98.65, कक्षा एक में विशाल ने 98.25, कक्षा 2 में अदिति ने 98.35, कक्षा 3 में सूर्य प्रताप ने 97.25, कक्षा 4 में मोहिनी...