हरदोई, जून 16 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित जागृति कालेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने लखनऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें अशासकीय, असहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त केंद्र पुरोनिधार्रित योजना का लाभ देने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि पूरे प्रदेश में माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं, जो माध्यमिक शिक्षा का लगभग 79 फीसदी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष श्रेष्ठ परीक्षाफल का भी प्रदर्शन करते हैं। केंद्र व राज्य सरकार की छात्र/छात्रा सम्बन्धी कल्याण परक योजनाएँ (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, बालिका सशक्तीकरण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, प्रोजेक्ट अलंकार, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा आदि) अनुदानित विद्यालयो तक ही सीमित हैं। केन्द्र पुरोनिर्...