आगरा, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्रदाता नारायण एजुकेशनल सोसाइटी को राजकीय इंटर कॉलेज नौरथा में 70 विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत आईटी आईटीईएस सेक्टर के जॉब रोल डिजिटल मित्र के रूप में छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित शिक्षा दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला मंत्री केपी सिंह, जिला सह-संयोजक अजयपाल सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें डिजिटल युग में कौशल प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार, उप्र कौशल विकास मिशन के सुरजीत सिंह ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के निदेशक गौरव सक्सेना, प्रोजेक्ट हैड देवेंद्र गुर्जर, जिला इकाई से विपिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.