अलीगढ़, जुलाई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में विद्यार्थियों को एआई और रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा मिलेगी। स्कूल परिसर में एएमयू के सीडीओई विभाग के निदेशक प्रो. इकराम खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मेहरोत्रा, विद्यालय की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ व निदेशक आकांक्षा सर्राफ ने 'ऑर्बिट इनोवेशन लैब' का शुभारंभ किया। प्रो. इकराम खान ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर प्रयोगात्मक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को अपनाना चाहिए। उन्होंने 'फ्यूचर रेडी विद एआई' विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है। विद्यार्थियों को समय के साथ नई तकनीकों को सीखना आवश्यक है। डॉ. विकास मेहरोत्रा ने बच्चो...