मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय गेस्ट लेक्चर प्रोग्राम संपन्न हो गया। 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डिजाइनिंग और प्रोफेशनल स्किल्स के गुर सीखे।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. मनोज धीमान, होम साइंस की डीन डॉ. श्वेता राठी, फाइन आर्ट्स हेड मीनाक्षी काकरान और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के हेड डॉ. ओ.पी. कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। यह भी पढ़ें- उद्यमिता अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ इस विशेष सत्र के लिए बतौर गेस्ट फैकल्टी निफ़्ट के पूर्व छात्र और प्रतिष्...