विद्यार्थियों को मिला सुरक्षा व साइबर टिप्स
बोकारो, मई 20 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भूषण प्लस टू उवि विद्यालय में मंगलवार को झारखंड पुलिस द्वारा कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम वीआर फ्रेंड्स इन यूनिफॉर्म का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी एवं पुअनि मोहम्मद शमीम अंसारी ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 (पुलिस), 118 (महिला सहायता) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध, मॉब लिंचिंग, नशा व धूम्रपान के नुकसान और रोड जाम से होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की बात कही।13. यह भी पढ़ें- बाल यौन शोषण की रोकथाम एवं बाल सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.