मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन एवं अपना एडमिशन अड्डा के तत्वावधान में सोमवार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न शहरों से 12 निजी विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लेकर 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को करियर का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल सहित प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। काउंसलर समृद्धि त्यागी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के 50 ...