चंदौली, अप्रैल 7 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ पर सोमवार को कस्बा स्थित संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यात्म आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जगद्गुरु किंकर जी, बैरागी बाबा आश्रम के स्वामी संजय जी तथा कौमी एकता के प्रतीक विद्वान मौलवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का समावेश करना रहा। इस दौरान गुरुदेव ने विद्यार्थियों को नैतिकता, सदाचार और आध्यात्मिकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब उसमें संस्कार और चरित्र निर्माण शामिल हो। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा एवं अध्यात्म से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए गुरुदेव ने उनकी जिज्ञास...