रुद्रपुर, अगस्त 8 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कृषि, मधुमक्खी पालन एवं पौधरोपण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि से जुड़े स्वरोजगार के अवसरों, मधुमक्खी पालन की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एमडी प्रवीण उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या ने किया। मुख्य वक्ता गुंजिता भट्ट व दान सिंह राणा ने विद्यार्थियों को मधुमक्खी पालन की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...